Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

दिल्ली में गहराते जल संकट के खिलाफ सड़क पर उतरेगी भाजपा, रविवार को कई स्थानों पर प्रदर्शन

रविवार को दिल्ली भाजपा की सभी जिला इकाइयां आम आदमी पार्टी सरकार के अपने-अपने जिलों के प्रमुख स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करेंगी।

15 Jun 2024

दिल्ली में गहराते जल संकट के खिलाफ सड़क पर उतरेगी भाजपा, रविवार को कई स्थानों पर प्रदर्शन

नई दिल्ली। दिल्ली में जल संकट गहराता जा रहा है। लोगों को पानी की किल्लत से दो चार होना पड़ रहा है। इसको लेकर राजनीति भी गरमाती जा रही है। शनिवार को पानी की कमी को लेकर कांग्रेस की दिल्ली ईकाई ने मटका फोड़ प्रदर्शन किया। इस जल संकट के खिलाफ अब भारतीय जनता पार्टी भी सड़क पर उतरेगी। रविवार को दिल्ली भाजपा की सभी जिला इकाइयां आम आदमी पार्टी सरकार के अपने-अपने जिलों के प्रमुख स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करेंगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा शाहदरा जिला इकाई के विरोध प्रदर्शन में लक्ष्मी नगर चौक पर शामिल होंगे। सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी संगम विहार में हमदर्द बिल्डिंग के बाहर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे, सांसद कमलजीत सहरावत पानी की टंकी, नजफगढ़ में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी। सांसद योगेंद्र चंदोलिया नॉर्थ वेस्ट जिले के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व स्टेट बैंक चौक, जहांगीरपुरी में करेंगे जबकि सांसद बंसुरी स्वराज डीजेबी ऑफिस सेक्टर 7, आर.के. पुरम में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी। विधायक अजय महावर नॉर्थ ईस्ट जिले के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व 100 फीट रोड, बुराड़ी में करेंगे जबकि विधायक जितेंद्र महाजन नवीन शाहदरा जिले के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व दुर्गापुरी चौक पर करेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News